शादीशुदा करीना की आयटम नंबर में दिलचस्पी
बॉलीवुड की नई नवेली बेगम करीना कपूर खान का कहना है कि शादी के बाद इंसान के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आता है लेकिन इस परिवर्तन को फिल्मों से नहीं जोड़ना चाहिए क्योंकि शादी और फिल्में दो अलग-अलग बातें हैं।
शर्मिला, वहीदा जो कि फिल्मों में आईक़ॉन कही जाती हैं, ने शादी के बाद बेहतरीन फिल्में दी हैं इसलिए मैं शादी के बाद फिल्में छोड़ दूंगी यह कहना गलत है। मैं तो मरते दम तक फिल्में करना चाहती हूं।
करीना ने कहा कि उन्हें फेविकोल जैसे आयटम नंबर करने में मजा आया वो आगे भी ऐसे सांग करती रहेंगी। करीना ने बोला कि गीत-संगीत फिल्मों के अहम हिस्से हैं और वो इस हिस्से से हमेशा खुशी-खुशी जुड़ना चाहती हैं।
उन्हें डांस करना अच्छा लगा। वो आगे भी ऐसे गाने करती रहेंगी अगर उन्हें ऑफर मिला तो। करीना ने यह बातें फिक्की फ्रेम्स के उद्घाटन के मौके पर मीडिया से कही।
मालूम हो कि करीना ने शादी के बाद भी काम नहीं छोड़ा है। वह इस समय भोपाल में प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह की शूंटिंग कर रही हैं। फिल्म में वो पत्रकार के रोल में हैं। तलाश करीना की शादी के बाद रिलीज हुई थी।शादी के बाद भी करीना की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी हैं जबकि आमतौर पर शादी होने के बाद अभिनेत्रियों की वैल्यू कुछ कम हो जाती है। करीना ने पिछले साल 16 अक्टूबर को सैफ अली खान से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications
