मारीच की रिलीज़ डेट आई सामने, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर का धमाका!

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड के कॉन्टेंट ने बेहद दिलचस्प मोड़ लिया है, अब कहानियाँ हीरो के बजाए विलेन के किस्सों पर लिखी जाने लगी हैं। इस रेस में अब शामिल हुई है बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर की कहानी, जिसका नाम है 'मारीच'। त्रेता युग के सबसे बड़े विलेन्स में से एक मारीच के नाम पर रखी गई इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर अहम् भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है,

जिसके रिलीज़ होने का फैंस और दर्शन बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच देश के अपने सोशल मीडिया, कू ऐप के माध्यम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है, क्योंकि मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा हो चुकी है।

naseeruddin shah, tusshar kapoor, नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर

जाने-माने जर्नलिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी अपने कू हैंडल के माध्यम से दी है। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है: नसीरुद्दीन शाह - तुषार कपूर: 'मारीच' की रिलीज़ डेट लॉक हो गई ...

#Laxmmi के निर्माण के बाद, #TussharKapoor की दूसरी फिल्म #Maarrich - एक व्होडुनिट थ्रिलर - को रिलीज़ की तारीख मिली: सिनेमा में 9 दिसंबर, 2022 को होगी रिलीज़... सितारे #NaseeruddinShah और #TussharKapoor। नवोदित #DhruvLather द्वारा निर्देशित, #Maarrich #TussharKapoor, #NarendraHirawat और #ShreyansHirawat द्वारा निर्मित है।

लोग भगवान ढूँढ़ते हैं, मैं शैतान ढूँढ़ रहा हूँ। मामा मारीच की नगरी में फँस गए न.. 15 सेकंड के शॉर्ट ट्रेलर में ये दो पंक्तियाँ बहुत कुछ कह रही हैं। इससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म मोस्ट वॉन्टेड पर्सन की तलाश के सफर पर ले जाएगी, जहाँ परेशानियों भरे कई चंगुल देखे जाएँगे।

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह एक कैथोलिक पादरी के अवतार में दिखाई देंगे, जबकि तुषार कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। एक डबल मर्डर का केस सुलझाने की इस कहानी में अभिनेत्री अनीता हसनंदानी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाएँगी। फिल्म का निर्देशन ध्रुव लाथेर ने किया है।

वहीं तुषार कपूर, नरेंद्र हीरावत और श्रेयांस हीरावत ने इसे निर्मित किया है। बताते चलें कि अनीता हसनंदानी और तुषार कपूर लगभग दो दशकों के बाद साथ काम कर रहे हैं। दोनों को इससे पहले वर्ष 2003 की फिल्म्स, 'कुछ तो है' और 'ये दिल' में एक साथ काम करते देखा गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X