अंबानी की पार्टी में मार्क जुकरबर्ग की पत्नी के साथ हुआ हादसा, प्री-वेडिंग पार्टी में मच गई थी अफरा-तफरी

Mark Zuckerberg Wife Lost Pendant

Mark Zuckerberg Wife Lost Pendant: अंबानी परिवार के प्री वेडिंग बैश की तस्वीरें और वीडियो सओशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और गुजरात के जामनगर में हुए इस सेलिब्रेशन की भव्यता से हर किसी की आंखे चौंधिया गई थीं। इस समारोह में पूरे बॉलीवुड के साथ-साथ देश दुनिया के तमाम वीआईपी लोगों ने शिरकत की थी।

मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान, बिल गेट्स जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना ने अंबानी की कॉकटेल नाइट में परफॉर्मेंस की थी और किसी भी पब्लिक इवेंट में भाग न लेने के अपने आठ साल के ब्रेक को तोड़ दिया था। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने इस प्री-वेडिंग पार्टी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

एक 'रेडिटर' ने डिस्कशन प्लेटफार्म पर साझा किया कि उसका एक दोस्त इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम कर रहा था और अंबानी के इवेंट की देखरेख में था। दोस्त ने खुलासा किया कि चल रहे उत्सव के बीच मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान ने अपना पेंडेंट खो दिया था। इससे प्री-वेडिंग पार्टी में भारी अफरा-तफरी मच गई और जुकरबर्ग कपल समेत सभी मेहमानों ने साढ़े तीन घंटे तक पेंडेंट की तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

रेडिटर को निश्चित नहीं है कि प्रिसिला को पेंडेंट वापस मिला या नहीं, लेकिन यह घटना काफी अराजक थी। हालांकि, पेंडेंट की खोज में बिताए गए 3.5 घंटे का जिक्र करना वाजिब था। ज्वेलरी पीस वास्तव में प्रिसिला के बहुत करीब रहा होगा, क्योंकि उन्होंने इसे खोजने में काफी समय लगाया। रेडिटर को उम्मीद थी कि उन्हें यह मिल भी जाएगा, लेकिन यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी।

जैसे ही रेडिटर ने प्लेटफ़ॉर्म पर घटना का खुलासा किया, नेटिजंस ने उस पर अपने विचार व्यक्त करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने टिप्पणी की कि यह पेंडेंट घटना 5 मार्च 2024 को फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने का मुख्य कारण है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक गेस्ट ने अपनी ज्वेलरी खो दी, जबकि कुछ भोजन के बारे में शिकायत कर रहे थे और अन्य अपनी कलेक्शन चॉइस के बारे में चिंतित थे। अंबानी पार्टी किसी भी अन्य भारतीय शादी की तरह ही है। ओह, सॉरी, प्री-वेडिंग! यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

More from Filmibeat

Read more about: mark zuckerberg bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X