TRAILER: एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर है 'मरजावां', सिद्धार्थ- रितेश का जबरदस्त अंदाज़
मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मरजावां' 15 नवंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। पहली ट्रेलर की तरह यहां भी धमाकेदार एक्शन और डायलॉगबाजी देखने को मिल रही है। फिल्म में रितेश और सिद्धार्थ का किरदार काफी दमदार दिखाई दे रहा है। यह एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म है, जहां रोमांस का भी तड़का मिलेगा।
खास बात है कि फिल्म एक विलेन के 4 सालों के बाद सिद्धार्थ और रितेश एक बार फिर साथ आए हैं। लिहाजा, दर्शकों को इस जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के बाद यह तारा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। जाहिर है फैंस उन्हें कुछ अलग तरह के किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

निर्देशक ने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा कि वो एक बार फिर दर्शकों के सामने 80, 90 दशक वाली एक्शन फिल्म जैसा फ्लेवर रखना चाहते थे। इसीलिए मरजावां का स्टाइल उसी तरह का रखा गया है। फिल्म के पहले ट्रेलर और गानों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 3 फुट के विलेन के रोल में रितेश काफी तारीफ बटोर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











