मरजावां: शुरु हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की धमाकेदार फिल्म की शूटिंग, ऐसा होगा किरदार
सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से किसी बड़ी हिट की तलाश में हैं लेकिन उनकी ये मुराद पूरी नहीं हो रही है। हालांकि वो इस समय फिल्म जबरिया जोड़ी के लिए चर्चा में हैं और आज उन्होने एक और बड़ी फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है जो कि काफी बेहतरीन होने वाली है। हम बात कर रहें हैं फिल्म मरजावां की..जिसकी शूटिंग आज से शुरु हो रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ राकुल प्रीत और तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं।
फिल्म की शुरुआत होने से पहले एक तस्वीर सामने आई है जिसमें फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है। ये फिल्म भी काफी समय से चर्चा में है और इसके लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक लुक भी वायरल हुआ था जिसमें वो एक्शन मोड में नजर आ रहे थे।

उनके हाथ में हिदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मों के चिन्ह बने थे। उन्होने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि इश्क और इंतकाम का कोई मजहब नहीं, कोई रब नहीं। इससे पता चलता है कि फिल्म प्यार के बाद उसके रिवेंज पर आधारित है।
मारधाड़ के साथ फिल्म में जबरदस्त रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म को मिलाप जावेरी निर्देशित कर रहें हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसके पहले भी कई बेहतरीन फिल्में की हैं....


Click it and Unblock the Notifications