Posters- मरजावां के दमदार पोस्टर्स के साथ बड़ा खुलासा- ऐसा होगा सिद्धार्थ मल्होत्रा का रोल
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म मरजावां से दोनो सितारों के धमाकेदार लुक्स के साथ साथ इनके किरदार को लेकर मिलाप जावेरी ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। फिल्ममेकर मिलाप जावेरी हाल ही में एक इंटरव्यू में सवालों के जवाब दे रहे थे। बता दें कि मिलाप जावेरी से जब पूछा गया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार फिल्म में कैसा है तो उन्होने सीधे कहा कि.. जैसा अमिताभ बच्चन का दीवार में, सनी देओल का जीत में और जैकी श्रॉफ का हीरो में था।
इसका मतलब ये है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा धमाकेदार एक्शन के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर्स की बात करें तो दोनो काफी अलग लग रहे हैं और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक एंग्री यंग मैन की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म में रीतेश देशमुख एक बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं और उनका रोल काफी शानदार होने वाला है। इस जोड़ी की बात करें तो पहले भी दोनो एक विलेन में नजर आ चुके हैं और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।
इस फिल्म में राकुल प्रीत और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आने वाले हैं और फिल्म को मिलाप जावेरी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म आने वाले 8 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











