"डिप्रेशन में हूं, ऐसे में हम हार जाते हैं और जिंदगी को खत्म कर देते हैं"- मरीना कुंवर
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म व गुटबाजी को लेकर हंगामा जारी है। अब तो सितारों ने एक दूसरे का नाम लेते हुए हमला बोलना भी शुरू कर दिया है। हाल में ही सोनू निगम जैसे बड़े सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में माफियागिरी की बात कही। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में कई बड़ी म्यूजिक कंपनी की दादागिरी है। अब इस विवाद में मरीना कुंवर का नाम सामने आया।
मरीना कुवंर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डिप्रेशन में होने की बात कबूल की। उन्होंने अपने जीवन की अनचाही घटना का जिक्र भी किया। वह लिखती हैं कि आपके जीवन की एक ऐसी अनचाही घटना सबकुछ बदलकर रख देती हैं। वह लिखती हैं कि वह इन दिनों तनाव में हैं।
Recommended Video
बता दें मरीना कुंवर वहीं हैं जिनका नाम सोनू सूद ने अपनी वीडियो में लिया था। सोनू निगम ने हाल में ही टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार का नाम लेते हुए आरोप लगाए। उन्होंने भूषण कुमार को एक्सपोज करने की धमकी भी दी। सोनू निगम ने कहा कि मुझसे पंगा लिया तो मरीना कुंवर वाली वीडियो वह यूट्यूब पर डाल देंगे।


Click it and Unblock the Notifications