द ग्रेट गेट्सबाई' देखने के लिए उत्सुक मारिया
एंकर और अभिनेत्री मारिया गोरेट्टी महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबाई' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं। बैज लुहर्मैन निर्देशित इस फिल्म से अमिताभ हॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। उन्होंने इस 12.5 करोड़ डॉलर की फिल्म में मेयर वुल्फशेम का किरदार किया है जो एफ. स्कॉट फिट्जगेराल्ड के उपन्यास पर आधारित है।
मारिया ने कहा, "पिछले दिनों 1974 की 'द ग्रेट गेट्सबाई' देखी। लेकिन बैज लुहर्मैन की लियोनार्दो डिकैप्रियो और अमिताभ अभिनीत फिल्म का इंतजार कर रही हूं।" ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले जब फिल्म का पोस्ट रिलीज किया गया था तब अमिताभ बच्चन ने कहा था कि फिल्म में उनका बहुत ही छोटा सा किरदार है और इसलिए फिल्म के पोस्टर पर उनकी तस्वीर पब्लिश करके गलत किया गया है।

साथ ही अमिताभ बच्चन ने ये भी कहा कि द ग्रेट गेट्सबाई फिल्म उनकी हॉलीवुड डेब्यूट नहीं है। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ एक छोटी सी भूमिका निभाई है। खबर है कि द ग्रेट गेट्सबाई फिल्म का प्रदर्शन कान फिल्म महोत्सव के दौरान 15 मई को किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











