आमिर ने लॉंच की कल्कि की मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ
कल्कि कोचलिन बॉलिवुड कि एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि जो फिल्म कर रही हैं वो आर्ट है या कमर्शियल। वो फिल्में ये जानकर करती हैं कि उस फिल्म में उनका किरदार कितना जानदार और कितना अर्थपूर्ण है। जल्द ही उनकी फिल्म मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ इंडिया में रिलीज होने वाली है। फिल्म का लॉंच बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने किया।
मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ एक बहुत ही भावुक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें कल्कि ने सेरेब्रल पाल्सी पेशेंट लैला का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉंच हुआ। ये फिल्म इंडिया में रिलीज होने से पहले दुनिया भर में कई सारे अवॉर्ड्स जीत चुकी है। साथ ही जजेस को काफी इंप्रेस भी कर चुकी है।
आमिर खान ने इस ट्रेलर लॉंच के दौरान मार्गरिटा विद स्ट्रॉ फिल्म के निर्माण के दौरान सामने आई तमाम मुश्किलों के बारे में बात की। कल्कि कोचलिन के साथ ही रेवती भी इस फिल्म के ट्रेलर में काफी सशक्त भूमिका में नज़र आई हैं। फिल्म की कहानी मौत, लिंग समानता आदि पर आधारित है। साथ ही फिल्म में मनोरंजन, गंभीरता और मासूमियत का बेहतरीन समावेश है।


Click it and Unblock the Notifications
