बॉक्स ऑफिस पर कमजोर मर्दानी- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली, सुबह के समय तो फिल्म के लगभग सभी शो में अच्छी खासी भीड़ थी लेकिन उसके बाद शाम तक मर्दानी के शो में भीड़ काफी हद तक कम हो गयी। इसके चलते मर्दानी का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 3.5 करोड़ तक ही सीमित रह गया। हालांकि मर्दानी को काफी अच्छे क्रिटिक रिव्यूज मिले और साथ ही दर्शकों ने भी फिल्म को बेहद पसंद किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी का जादू कुछ खास नहीं रहा।

मर्दानी फिल्म को लेकर इतना ही कहा जा सकता है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई कर सकती है अगर फिल्म को अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिली। हालांकि मर्दानी को सिंघम और दबंग जैसी मेल पुलिस पर आधारित फिल्मों से कंपेयर नहीं किया जा सकता क्योंकि फिल्म को बहुत ज्यादा कमर्शियल नहीं बनाया गया है। फिल्म में ना ही आइटम सॉंग्स हैं और ना ही फिल्म में विलेन के रुप में कोई मजेदार डायलॉबाजी करने वाला विलेन। मर्दानी को एक बहुत ही रियलिस्टिक तरीके से शूट किया गया है।
फिल्म में पुलिस का किरदार निभा रही रानी ने पूरी कोशिश की है कि वो एक ऐसी पुलिस इंस्पेक्टर की तरह पेश आए जिससे लोग कनेक्ट कर सकें। उन्हें ये ना लगे कि ये किरदार भी बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे की तरह है, जो कि रियल में हो नही नहीं सकते।
फिल्हाल तो पहला ही दिन बीता है, जिस तरह से लोगों को मर्दानी भा रही है उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











