मर्दानी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- दिलों की रिकॉर्डतोड़ कमाई

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी ने दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कोई रिकॉर्डतोड़ कमाई नहीं की है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म मजबूती से टिकी हुई है और हर दिन लाखों व करोड़ों की कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भले ही मर्दानी पीछे रह जाए लेकिन दर्शकों के दिलों को जीतने की बात है तो रानी मुखर्जी ने अपने फैंस के दिलों को एक बार फिर से जीतकर ये साबित कर दिया कि वो आज भी अपने अभिनय और अंदाज से दिलों को जीत सकने में सक्षम हैं।

शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी ने काफी सशक्त अभिनय किया है। वैसे भी जहां तक फिल्म की कहानी की बात है तो फिल्म के निर्देशक का कहना है कि मर्दानी कोई कहानी नहीं है ये एक सच्चाई है जिसे कि फिल्म के रुप में प्रस्तुत किया गया है। मर्दानी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 लाख का बिजनेस किया और उसके बाद हर रोज फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई।

अपने दूसरे शुक्रवार को मर्दानी ने करीब 1.70 करोड़ का बिनजेस किया और दो हफ्तों में मर्दानी का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 24.70 करोड़ तक पहुंच गया। बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि मर्दानी आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर और कमाई करेगी। लेकिन वहीं रानी मुखर्जी का कहना है कि मर्दानी पैसे कमाने के लिए नहीं बनाई गयी है बल्कि ये फिल्म लोगों में जागरुकता लाने के लिए बनाई गयी है।

मर्दानी को टैक्स फ्री करवाने के पीछे भी यही मकसद था कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और अपनी बेटियों को बचपन से ही अपनी सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाएं। फिल्हाल इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म राजा नटवरलाल भी लोगों को पसंद आ रही है। अगले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा की मेरी कॉम भी रिलीज हो रही है। तो देखना है कि मेरी कॉम और राजा नटवरलाल के सामने मर्दानी और कितने दिन बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X