'मर्दानी' हिट तो नहीं फिर भी रानी खुश हैं
आजकल फिल्म की सफलता और असफलता का मापदंड फिल्म की कमाई से आंका जाता है तभी तो सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म 'जय हो' फ्लॉप होने के बावजूद सौ करोड़ कमा चुकी है। ऐसे में रानी मुखर्जी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'मर्दानी' को भी पैसों के आंकड़े वाले खेल से जूझना पड़ेगा जो कि यह बताते हैं कि फिल्म को कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है।
'मर्दानी' हिट तो नहीं फिर भी रानी खुश हैं
बावजूद इसके रानी आदित्य चोपड़ा फिल्म की तारीफों से बहुत ज्यादा खुश हैं। उल्टा वो तो 'मर्दानी' को मिल रही प्रतिक्रियाओं से भावविभोर हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बारे में बनी फिल्म जागरूकता जगाने के अपने इरादे में कामयाब रही। रानी ने कहा, "मुझे फिल्म को मिली प्रतिक्रियाओं ने भावविभोर कर दिया है।"
रानी ने कहा, "दुनियाभर में लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया। वे खड़े होकर तालियां बजा रहे थे। मुझे लगता है कि फिल्म ने बिल्कुल सही जगह पर वार किया।"
उन्होंने आगे कहा, "असल में हमने जिस मकसद से यह फिल्म बनाई थी, फिल्म उसमें कामयाब हुई। 'मर्दानी' टीम की सदस्य होने के नाते मैं दर्शकों की शुक्रगुजार हूं।"
प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी 'मर्दानी' में रानी ने पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई है, जो मानव तस्कर माफियाओं के खिलाफ जंग छेड़ती है। फिल्म के लिए रानी की तारीफ आमिर खान ने ट्विटर पर की है।
आईये एक नजर डालते हैं रानी की फिल्म 'मर्दानी' की खास तस्वीरों पर.


Click it and Unblock the Notifications











