बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- मर्दानी का दूसरा दमदार हफ्ता
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे हफ्ते भी काफी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म को रिलीज के दिन से ही लोगों की तरफ से बेहतरीन रिस्पॉंस तो मिल रहा है साथ ही फिल्म के टैक्स फ्री हो जाने के बाद अब फिल्म का कलेक्शन भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दूसरे सप्ताहांत के बाद अब मर्दानी का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 27.20 करोड़ हो गया है।
मर्दानी फिल्म करीब 1300 स्क्रीन्स में रिलीज हुई और पहले दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन यानी शनिवार को मर्दानी ने करीब 5 करोड़ की कमाई की। पहले सोमवार तक मर्दानी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 17.50 करोड़ रहा। दूसरे सप्ताहांत में शुक्रवार को मर्दानी ने 1.5 करोड़, शनिवार को 2 करोड़ और रविवार को करीब 2.5 करोड़ कमाए।
कुल मिलाकर मर्दानी ने अभी तक कुल 27.20 करोड़ की कमाई कर ली है। चूंकि फिल्म टैक्स फ्री कर दी गयी है तो इसका भी कुछ असर तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा ही। हालांकि मर्दानी फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है और फिल्म को लेकर लोगो ने लगातार बेहतरीन पॉजिटिव कमेंट्स भी किये हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई राजा नटवरलाल को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरी तरह से लोग नापसंद कर रहे हैं और इसका पूरा फायदा मर्दानी को मिलने के आसार हैं।
मर्दानी नाबालिग लड़कियों के अपहरण और उन्हें सैक्स रैकेट में शामिल करने के गंभीर मुद्दे पर आधारित फिल्म है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय नाम की महिला पुलिस का किरदार निभाया है, जो कि दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/04E-jHtWrDA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
