'मर्दानी 3' की रिलीज़ डेट का ऐलान, रानी मुखर्जी का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़!

By Filmibeat Desk
rani mukerji

Mardaani 3 Release date- यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज़ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले 10 वर्षों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी आज एक कल्ट स्टेटस प्राप्त कर चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है।

भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित फ्रेंचाइजी मर्दानी अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी - एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है।

आज YRF ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है - यह फिल्म शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (4 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है - शिवानी की अच्छाई बनाम खतरनाक बुराई के बीच।

रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि यह फिल्म डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी, और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। रानी मुखर्जी ने अपनी पहली दोनों फिल्मों से कमाल का धमाका किया था। लोगों को उनका मर्दानी लुक पसंद आता है।

देखने वाली बात होगी कि मर्दानी 3 कितनी पसंद की जाती है और कमाई के मामले वो क्या धमाका करती है। फैंस को इंतजार है कि वो कब इस फिल्म का आनंद थिएटर्स में लेंगे। रानी मुखर्जी कई सालों में एक फिल्में करती हैं और अच्छी स्क्रिप्ट के साथ धमाका करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rani mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X