Mardaani 3 OTT Release Date: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म? ये है अपडेट!
Mardaani 3 OTT Release Date: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को लेकर चर्चा है। पहले रिलीज हुई दोनों फिल्मों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की सच्ची कहानियों पर फिल्म बनाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली रानी मुखर्जी कमाल का काम कर रही हैं।

मर्दानी 3 ने 30 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होकर धमाका किया है और अच्छी खासी कमाई कर रही है। पहले लोगों के मन में इस फिल्म को लेकर कई सवाल थे लेकिन रिलीज के बाद क्रिटिक्स और ऑडियंस से इस फिल्म काफी पॉजिटिव रिव्यू मिला और फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।
लेकिन इस फिल्म के थिएटर पर रिलीज होने के बाद लोगों के मन में इसके ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर कई सवाल हैं। लोग जानना चाहता हैं कि ये ओटीटी पर कब आएगी और वो इसका आनंद घर पर ले सकते हैं।
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी मर्दानी 3?
रानी मुखर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस वो बवाल काटती हुई नजर आ रही हैं। YRF की इस फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं तो ये समझ लीजिए की अभी काफी इंतजार करना पड़ सकता है। अभी तक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होगी। शिवानी शिवाजी रॉय के बनकर धमाकेदार वापसी करने वाली रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में शानदार काम किया है और लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद आ रही है। रानी मुखर्जी ने किसी फिल्म में हीरो के अपोजिट काफी समय से काम नहीं किया है।
रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन फिल्म की रिलीज के वक्त वो जबरदस्त प्रमोशन करती हैं। साल की शुरुआत बॉर्डर 2 जैसी बिग बजट फिल्म से हो चुकी है लेकिन दूसरा महीना कैसा होता है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। रानी मुखर्जी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड अब ट्रैक पर वापस आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











