'मर्दानी 2' के खतरनाक विलेन विशाल जेठवा अब सलमान खान- कैटरीना की 'टाइगर 3' में फाइनल!
रानी मुखर्जी के साथ फिल्म मर्दानी 2 में अपनी खलनायक भूमिका से लोकप्रिय हुए अभिनेता विशाल जेठवा ने एक बड़ी चलांग लगाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अब सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' के लिए लॉक हो चुके हैं। बता दें, मर्दानी 2 और टाइगर 3 दोनों ही यशराज बैनर की फिल्म है।
सूत्रों के अनुसार, मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही टाइगर 3 में भी विशाल का रोल काफी अहम और खतरनाक है। इस रोल से वो एक बार फिर चमक उठेंगे। फिलहाल फिल्म में उनके रोल को लेकर ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।

विशाल जेठवा ने 'मर्दानी 2' में एक नकारात्मक भूमिका के साथ फिल्मी शुरुआत करने का फैसला किया था क्योंकि वह अपना अभिनय कौशल दिखाना चाहते थे। इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत सराहना मिली थी। यही वजह है कि प्रोडक्शन हाउस ने विशाल को फिर से कास्ट करने का फैसला किया है।
टाइगर 3 की बात करें तो.. तुर्की, रूस और ऑस्ट्रिया में शूटिंग के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ पिछले महीने मुंबई लौट चुके हैं। फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग मुंबई में होगी।


Click it and Unblock the Notifications











