मर्दानी 2 Teaser- रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 का दमदार टीजर Out- देखिए Video

सुपरस्टार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी काफी समय से फिल्म मर्दानी 2 को लेकर चर्चा में हैं और उनकी फिल्म का धमाकेदार टीजर के साथ साथ रिलीज डेट का एलान किया गया है। एक छोटे से टीजर में रानी मुखर्जी कई पुलिसवालों के साथ कहीं पर रेड मारती हुईं नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनका एक डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। रानी मुखर्जी टीजर में कह रही हैं.. 'अब तू किसी लड़की को हांथ तो लगा के दिखा, तुझे इतना मारूंगी की तेरी त्वचा से तेरी उम्र का पता नहीं चलेगा।'

इस धमाकेदार टीजर के साथ बताया गया है कि फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि ये टीजर यशराज फिल्म्स ने शेयर किया है जो कि सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

mardaani 2, rani mukerji, मर्दानी 2, रानी मुखर्जी

बता दें कि दिसंबर में अब 5 बड़ी फिल्में आने वाली हैं- पानीपत (6 दिसंबर) , पति पत्नी और वो (6 दिसंबर), मर्दानी 2 (13 दिसंबर), दबंग 3 (20 दिसंबर) और गुड न्यूज (27 दिसंबर).. कोई शक नहीं कि साल का आखिरी महीना तहलका मचाने वाला है।

मर्दानी 2 की बात करें तो फिल्म में रानी मुखर्जी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। जो कि एक चालाक और निर्दयी विलेन की खोज में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहली फिल्म की तरह ही रानी मुखर्जी यहां भी एक्शन और स्टंट सीन्स करती नजर आएंगी। फिल्म सोशल मुद्दे पर आधारित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X