मर्दानी 2- रानी मुखर्जी की फिल्म से वायरल हुआ दमदार लुक- एक्शन सीन की तैयारी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी जिस भी किरदार को हांथ लगाती है वो काफी शानदार हो जाता है। इस समय रानी फिल्में तो कर रही लेकिन अपनी एक अलग पहचान भी बना रहीं हैं। रानी मुखर्जी इस समय फिल्म मर्दानी 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं और इस समय कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड करने वाला है। दरअसल इस फिल्म से उनका एक्शन लुक वायरल हो गया है जिसको देखकर आप काफी खुश हो जाएंगे।
बता दें कि मर्दानी 2 के शूटिंग सेट से रानी मुखर्जी की ये तस्वीर इस बात का सुबूत है कि रानी काफी दमदार अभिनय करती हुई नजर आने वाली हैं। रानी मुखर्जी ने इसके पहले हिचकी जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी जो कि लोगों के दिलों को छू गई थी।

फिल्म में रानी मुखर्जी का अभिनय काफी जोरदार था। अब इस फिल्म को लेकर फैंस मे काफी उत्साह है। गौरतलब है कि रानी मुखर्जी उन अभिनेत्रियों में से हैं जो कि अकेले दम फिल्मों को हिट करा देती हैं।
मर्दानी जब रिलीज हुई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि इसकी दूसरा पार्ट भी आएगा। रानी के फैंस इस फिल्म के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











