TRAILER: रोंगटे खड़े कर देगी 'मर्दानी 2'- दमदार विषय और रानी मुखर्जी का धमाकेदार एक्शन
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। गोपी पुथरन के निर्देशन में बनी यह फिल्म ट्रेलर से काफी दमदार दिखाई पड़ रही है। भारत में हो रही रेप घटनाओं के इर्द गिर्द घूमती यह एक्शन- संस्पेंस ड्रामा रोंगटे खड़े कर देगी। ट्रेलर से बताया जा सकता है कि दबंग इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में एक बार फिर रानी मुखर्जी काफी दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं।
वहीं, फिल्म में विलेन का किरदार भी काफी खतरनाक और संस्पेंस भरा है। फिलहाल यशराज फिल्म्स ने मर्दानी 2 के विलेन का नाम और लुक रिवील नहीं किया गया है। फिल्म मर्दानी में विलेन के किरदार को काफी सुर्खियां मिली थीं.. जिसके बाद मर्दानी 2 में विलेन के नाम पर काफी संस्पेंस बनाकर रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में विलेन का किरदार एक न्यूकमर एक्टर निभा रहे हैं, जो कि महज 21 साल के हैं।

फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। साल 2014 में आई फिल्म मदार्नी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में रानी मुखर्जी दबंग इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर आधारित थी। वहीं, फिल्म के विलेन ताहिर भसिन ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











