रिलीज़ से पहले ही रानी मुखर्जी की मरदानी 2 को झटका, कोटा ने किया फिल्म का बहिष्कार

By Staff

रानी मुखर्जी मर्दानी 2 के साथ वापसी कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जो लोगों को हिला कर रख देने वाला था लेकिन कोटा शहर ने इस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म का बहिष्कार किया है। लोगों ने अपना विद्रोह, कोटा से लोक सभा सांसद ओम बिरला को भी जताया।

दरअसल, फिल्म में रानी मुखर्जी का किरदार शिवानी रॉय कोटा में तैनात हैं और एक ऐसे सीरियल रेपिस्ट की तलाश कर रही हैं जो लड़कियों को किडनैप करता है, उनका रेप करता है और फिर उन्हें मार देता है।

mardaani-2-kota-residents-take-an-offence-to-rani-mukerji-s-film-trailer

अब इस ट्रेलर के बाद कोटा के माहौल पर असर पड़ा है। कोटा केवल युवाओं का शहर है जहां देश भर से युवा बच्चे कोचिंग करने और अपना आगे का भविष्य बनाने में आते हैं। ऐसे में इस फिल्म के ट्रेलर ने वहां रह रहे बच्चों के माता पिता को डरा दिया है।

चूंकि फिल्म में ये भी कहा गया है कि ये फिल्म असली घटनाओं से प्रेरित है इसलिए लोगों का डर कोटा शहर के प्रति और बढ़ गया। सांसद एम पी बिरला ने भी फिल्म के प्रति आपत्ति ज़ाहिर करते हुए कहा कि सिनेमा के हाथों शहर की बदनामी इस तरह नहीं होनी चाहिए।

अब देखना है कि फिल्म की टीम इस आपत्ति का जवाब किस तरह देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X