मर्दानी 2 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग - जानिए कैसी रही फिल्म की शुरूआत
रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और शुक्रवार की सुबह से ही धीमी ओपनिंग के साथ फिल्म ने पहले दिन बेहद कम कलेक्शन के साथ अपनी शुरूआत की है। पहले दिन फिल्म ने लगभग 3.4 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म के मॉर्निंग शो केवल 8 - 13 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज करा चुके थे जिसके बाद शाम तक भी ये आंकड़ा केवल 18 प्रतिशत तक पहुंचा। रात में ये आंकड़ा 32 प्रतिशत तक जाने की उम्मीद की जा रही है।

कुल मिलाकर फिल्म की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी केवल 14 - 19 प्रतिशत रही जो कि काफी ज़्यादा कम है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जैसे शहरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17 - 18 प्रतिशत रही। वहीं पुणे, सूरत, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे शहरों में ये ऑक्यूपेंसी केवल 10 - 12 प्रतिशत रही।


Click it and Unblock the Notifications











