मेरी फिल्म शायद किसी केसरी कपड़े या घनी मूंछों में छिपी मिल जाए - अक्षय कुमार को पड़ा करारा ताना
होली पर हिंदी में दो फिल्में रिलीज़ हुईं वासन बाला की मर्द को दर्द नहीं होता, जिसे रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस की और दूसरी अनुराग सिंह की फिल्म केसरी जिसे धर्मा प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया। पहली फिल्म में हैं दो नए चेहरे भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और राधिका मदान। वहीं केसरी की स्टारकास्ट बताने की ज़रूरत नहीं है।
अब बताते हैं एक ज़रूरी बात - जहां केसरी को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है वहीं मर्द को दर्द नहीं होता की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन अब आती है दिक्कत, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्म के आगे मर्द को दर्द नहीं होता जैसी छोटी फिल्म को स्क्रीन ही नहीं मिल रही।

इस बात से परेशान होकर मर्द को दर्द नहीं होता डायरेक्टर ने लिखा अक्षय कुमार की फिल्म पर दूर सही लेकिन भिगो कर करारा ताना मारा। वासन बाला ने ट्विटर पर लिखा - मर्द को दर्द नहीं होता के शो ढूंढना तो किसी खज़ाने को ढूंढने के बराबर है। लेकिन शायद किसी केसरी कपड़े के पीछे या किसी घनी मूंछ - दाढ़ी के पीछे छिपा मिल जाए। पर मिल जाएगा कहीं ना कहीं, उम्मीद करता हूं।
हालांकि देखा जाए तो धीरे धीरे बॉलीवुड की स्थिति बदल रही है। जहां एक तरफ लोग स्टारडम को अनदेखा कर अब फिल्मों की कहानी पर ध्यान दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अभी भी बड़े स्टार्स के नाम से फिल्में चलने का सिलसिला जारी है। ऐसे में कोई तो ऐसा रास्ता निकालना ज़रूरी है जहां ये अहम और अच्छी फिल्में दर्शकों तक पहुंच पाएं।


Click it and Unblock the Notifications











