'केसरी' से भिड़ेगी 'मर्द को दर्द नही होता'- अभिमन्यु ने अक्षय कुमार से पूछा- मेरी फिल्म कौन देखेगा
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी इसी महीने 21 मार्च को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के साथ एक जबरदस्त क्लैश भी होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता अभिमन्यु दस्सानी की जो मर्द को दर्द नहीं होते से जबरदस्त शुरुआत करने जा रहे हैं। ये फिल्म भी 21 मार्च को ही रिलीज होने वाली है। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिमन्यु अपनी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बता कर उसका प्रमोशन भी करते नजर आ रहे हैं।
उन्होने इस वीडियो में कहा कि वो अक्षय कुमार के बहुत बड़े फैन हैं। इसके अलावा उन्होने कहा कि वो केसरी देखेंगें और इस बात का उनको इंतजार लेकिन उनकी फिल्म कौन देखेगा।

जी हैं इस पोस्ट के साथ उन्होने अक्षय कुमार, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा को टैग किया है। इसका मतलब अभिमन्यु सुपरस्टार अक्षय कुमार से पूछ रहे हैं कि वो उनकी फिल्म देखेंगे या नहीं। अब इस बारे में अक्षय और पूरी केसरी की टीम का क्या बयान आता है ये तो देखने वाली बात है।
फिलहाल आपको बता दें कि अभिमन्यु दस्सानी एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे हैं। भाग्यश्री को उनकी फिल्म मैने प्यार किया की सुमन के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म मे वो सलमान खान की हिरोइन बनकर आईं थीँ। आप देखिए अभिमन्यु का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











