मशहूर मराठी लेखक रत्नाकर मटकरी की कोरोना वायरस से मौत, शोक में मराठी सिनेमा जगत
कोरोना वायरस की चपेट में बॉलीवुड ही नहीं धीरे धीरे बाकी के फिल्म जगत भी आ रहे हैं। अब मशहूर मराठी साहित्यकार और लेखक रत्नाकर मटकरी की कोरोना वायरस से मौत हो गई है।
रत्नाकर मटकरी मराठी सिनेमा का जाना माना नाम थे। पिछले ही हफ्ते उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर वायरल हुई थी।

पुणे के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जिसके बाद रविवार रात उनकी 81 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। ये सूचना उनके परिवार ने दी।


Click it and Unblock the Notifications











