मराठी सिंगर गीता माली का रोड एक्सीडेंट में निधन, पति गंभीर रूप से घायल
मराठी सिंगर गीता माली का कल रात एक भयंकर रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। उनके पति विजय इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गीता और उनके पति, अमरीका से लौटने के बाद अपने घर नासिक की ओर रवाना थे।
हाईवे पर एक पार्क किए हुए कंटेनर से लदे ट्रक से उनकी गाड़ी बेकाबू होकर टकरा गई। ये हादसा दिन में 3 बजे के करीब के हुआ। हादसे में गीता और विजय दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे।

ये हादसा शाहापुर में हो गया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। दोनों को शाहपुर के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान गीता का निधन हो गया।
गीता माली मराठी गायिका हैं और उनके खुद के म्यूज़िक एल्बम है। एक्सीडेंट से ठीक पहले, गीता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पति के साथ अपनी एक सेल्फी डाली थी।


Click it and Unblock the Notifications











