मराठी प्रोड्यूसर ने हिरोईन का रेप किया, गिरफ्तार
अभिनेत्री का आरोप है कि प्रोड्यूसर रमेश सिंह ने उसे अपने गेस्ट हाउस पर अपनी फिल्म की स्टोरी को सुनाने के लिए बुलाया था लेकिन वहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। इज्जत तार-तार हो जाने के बाद अभिनेत्री ने आपबीती मुंबई पुलिस को बतायी जिसके बाद पुलिस ने रमेश सिंह को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और अभिनेत्री को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
अभिनेत्री का कहना है कि वो लंबे अरसे से रमेश सिंह के संपर्क में थी फिल्म को लेकर। रमेश सिंह ने उसे अपनी फिल्म में लीड रोल देने का वादा किया था। अभिनेत्री पुणे निवासी है लेकिन पिछले काफी समय से काम के सिलसिले में मुंबई में रह रही है। उसकी मुलाकात एक बिचौलिये के जरिये रमेश सिंह से हुई थी।
मालूम हो कि पिछले काफी समय से मायानगरी मुंबई इस तरह के आरोपों को सहती रही है कभी यह आरोप सही निंकले तो कभी यह आरोप बेबुनियाद भी साबित हुए हैं। लेकिन यह बात साबित करने के लिए काफी है कि ग्लैमर और पैसे की दुनिया के पीछे एक काले अंधेरे का सच भी है जो कि काफी भयानक है।
Must Read: कास्टिंग काउच का घिनौना सच


Click it and Unblock the Notifications
