सलीम खान की सलामती की दुआएं मांगते रह गए लोग, 60 साल की टॉप एक्ट्रेस को लील गया कैंसर
Pravina Deshpande passed away: मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया। उनके जाने की खबर से पूरी मराठी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार अंधेरी ईस्ट के हिंदू श्मशान घाट में किया गया।

प्रवीणा देशपांडे हाल ही में इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी' में दिखाई दी थीं। वह अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने हमेशा ग्लैमर से ज्यादा अपने किरदार की अहमियत को प्राथमिकता दी और हर रोल को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाया।
परिवार ने दी जानकारी
17 फरवरी 2026 को परिवार की ओर से एक ऑफिशियल पोस्ट जारी किया गया। इसमें बताया गया कि प्रवीणा देशपांडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। पोस्ट में अंतिम संस्कार का समय और स्थान भी बताया गया था। परिवार के सदस्यों ने गहरे दुख के साथ यह सूचना साझा की।
फिल्मों और टीवी में खास पहचान
प्रवीणा देशपांडे ने मराठी सिनेमा और टीवी में लंबे समय तक काम किया। वह कई मराठी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आईं और अपनी अलग पहचान बनाई।
उन्होंने हिंदी फिल्म 'रेडी' में भी काम किया था, जिसमें सलमान खान और असिन लीड रोल में थे। इसके अलावा वे नीरज पांडे की वेब सीरीज 'तस्करी' में कैमियो रोल में दिखीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नीरज पांडे की तारीफ की थी और दोबारा उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी।
उनके निधन की खबर से मराठी और हिंदी दोनों इंडस्ट्री में दुख की लहर है। फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











