मराठी एक्ट्रेस का जेंडर पता चलते ही होटल वालों ने कमरा कर दिया कैंसिल, वीडियो शेयर करके सुनाई आपबीती

Pranit Hatte Video: लोकप्रिय मराठी एक्टर प्रणित हट्टे ने हाल ही में खुलासा किया कि ट्रांसजेंडर होने के कारण उन्हें नासिक में होटल में कमरा देने से इनकार कर दिया गया था। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आपबीती शेयर की।
वीडियो में प्रणित ने बताया कि होटल अधिकारियों को जब पता चला कि वह एक ट्रांसवुमन है तो उन्होंने उनकी बुकिंग कैंसिल कर दी। प्रणित 9 मई को एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए नासिक गए थे। उन्होंने आठ मई को होटल पूजा इंटरनेशनल में कमरा बुक कराया था। हालांकि, उन्हें बहुत हैरानी हुई जब बुकिंग कैंसिल कर दी गई।
होटल से एक वीडियो शेयर करते हुए, प्रणित ने उन्हें होटल में रुकने की अनुमति नहीं देने के लिए कर्मचारियों की आलोचना की। उन्होंने अपने वीडियो को कैप्शन दिया, "जेंडर के कारण कमरे कैंसिल कर दिए गए... घिनौना।" वीडियो में, प्रणित ने भी अपनी निराशा व्यक्त की और पूछा, "हमें कहां जाना चाहिए?" उन्होंने आगे कहा, "मैं अनजान हूं। मुझे आपकी मदद चाहिए, कृपया मुझे बताएं कि अब मुझे क्या करना चाहिए।"
प्रणित के वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद, उनके फैंस और फॉलोवर्स ने उनसे होटल कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। एक यूजर ने कमेंट किया, "ट्रांसजेंडर अधिनियम 2019 (ट्रांस व्यक्ति की सुरक्षा) का उल्लंघन।"
एक यूजर ने लिखा, "अभी फोन किया और होटल से बात की। अब उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। दुखद घटना साझा करने के लिए धन्यवाद।" दूसरे यूजर ने लिखा- "पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत करें। संविधान के अनुसार जेंडर के आधार पर अस्वीकार करना अपराध है।" तीसरे यूजर ने लिखा- "क्या बकवास है! आप वोट तो दे सकते हैं, लेकिन कमरा नहीं पा सकते?"
प्रणित को कारभारी लयभारी में गंगा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। शो में उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बहुत प्यार मिला, जो 2020 से ZEE मराठी पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ और 2021 में समाप्त हुआ। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी में भी अभिनय किया।


Click it and Unblock the Notifications