समुद्री योद्धा बनकर सुनील शेट्टी की शानदार वापसी, 500 करोड़ी धमाका, पहला लुक वायरल
अभिनेता सुनील शेट्टी काफी समय किसी फिल्म में नजर नहीं आएं हैं लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है जो कि उनके काफी खुश करने वाली है। बता दें कि उन्होने निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म साइन की है जिसका पहला लुक भी सामने आ गया है वो काफी ज्यादा शानदार लग रहें हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी एक समुद्री योद्धा का किरदार निभाने जा रहें हैं जो कि सुनील शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है और उनके करियर को और आगे लेकर जा सकती है।
इस फिल्म के बारे में बता दें कि अभिनेता 16वीं शताब्दी के एक समुद्री योद्धा की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे जो कि अरब सागर के एक जांबाज योद्धा होगा।

इस योद्धा का नाम मरक्कर है जिसे अरब सागर का शेर कहा जाता है। 58 साल की उम्र में भी सुनील शेट्टी ने अपनी फिटनेस काफी ज्यादा शानदार रखी हुई है। इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 2020 यानि अगले साल तक रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications