मान्यता ने संजय दत्त के साथ दुबई से साझा की शानदार तस्वीर, धड़ल्ले से वायरल
हाल ही में सुपरस्टार संजय दत्त को लेकर एक बुरी खबर आई थी और वो ये थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर के बाद लगातार वो चर्चा में चल रहे हैं और फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएं। लेकिन इस समय अभिनेता अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी जिसमें संजय दत्त और मान्यता दत्त नजर आ रहे हैँ। बता दें कि इस तस्वीर को मान्यता ने साझा किया है।
मान्यता दत्त को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस तस्वीर में संजय और मान्यता काफी अच्छे लग रहे हैं और उन्होने कैप्शन लिखा है कि..

'तो आप कुछ इस तरह से सर्वाइव करते हैं जो कि बर्दास्त करने के लिए आपको दिया गया है। आप अपना एक पांव दूसरे के आगे रखते हैं और चलते रहते हैं। जीवन भर साथ में चलते हैं।'
इस तस्वीर में मान्यता पीले फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं संजय दत्त ने ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट पहना है। इस तस्वीर की खासियत ये है कि ये पोस्ट होते ही काफी तेजी से वायरल हुई है और संजय दत्त के फैंस तेजी से कमेंट भी कर रहे हैं।
हाल ही में संजय दत्त को लेकर खबर आई थी कि वो इलाज के बीच अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी चिंता में हैं और काम लगातार करते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











