संजय दत्त को मान्यता ने भेजा मनी ऑर्डर

संजय दत्त जो कि पुणे की यरवदा जेल में अपने साढ़े तीन साल की सजा को पूरा कर रहे हैं आजकल अपनी पत्नी मान्यता द्वारा भेजे गये मनी ऑर्डर से ही अपना गुजारा कर रहे हैं। संजय दत्त को जेल में पेपर बाइंडिग का काम मिला था लेकिन उस काम से उन्हे्ं इतने पैसे नहीं मिले जिनसे वो जेल में अपना गुजारा चला सकें। इसलिए संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता से कुछ पैसे मनीऑर्डर के जरिये भिजवाने को कहा और मान्यता द्वारा भिजवाए गये पैसों से वो अब अपना गुजारा चला रहे हैं। मान्यता दत्त हाल ही में संजय दत्त की फिल्म पुलिसगीरी के प्रीमियर के दौरान मीडिया से मिलीं और और संजय दत्त को सिनेमा के परदे पर देखकर रो ही पडीं।

संजय दत्त की आज जो स्थिति है उससे मान्यता बेहद दुखी हैं। उन्हें संजय दत्त की ये हालत देखी नहीं जा रही है। वो चाहती हैं कि जितना हो सकता है वो उतना संजय दत्त की मदद करके उन्हे्ं बेहतर तरीके से रहने में मदद करें। इसीलिए उन्होंने हाल ही में संजय दत्त को पूरे चार हजार रुपये का मनी ऑर्डर भिजवाया है। संजय दत्त इन पैसों से जेल में अपने लिए कुछ कूपन खरीद सकते हैं जिनके जरिये वो अपने खाने पीने के सामना ला सकते हैं। ज्ञात हो कि जेल में ये नियम है कि सिर्फ मनीऑर्डर के जरिये ही कैदियों को पैसे भिजवाए जा सकते हैं। इसके अलावा किसी और तरह से उन्हें नकद पैसे नहीं दिये जा सकते।

संजय दत्त को मान्यता दत्त द्वारा इस महीने ये पहला मनीऑर्डर भेजा गया है और कहा जा रहा है कि अब से मान्यता दत्त हर महीने उन्हें कुछ पैसे मनीऑर्डर के जरिये भेजेंगी। मान्यता कुछ निश्चित धनराशि ही जेल में भेज सकती हैं। इससे ज्यादा की धनराशि जेल द्वारा स्वीकार्य नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X