KGF 2 की रिलीज से पहले पति संजय दत्त के लिए मान्यता दत्त ने दिया का खास संदेश!

By Filmibeat Desk

KGF 2 आखिरकार आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दर्शक जितना रॉकी भाई को स्क्रीन्स पर देखने के लिए बेकरार है, उतने ही उत्सुक वो संजय दत्त की परफॉर्मेंस के लिए भी हैं, जो यश उर्फ रॉकी के दुश्मन 'अधीरा' के किरदार में हैं। हालांकि इस बिग टिकट एंटरटेनर ने पहले से ही देश भर में काफी वेव क्रिएट की है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी एडवांस बुकिंग के चलते चर्चा में आई जिसके साथ ही इंडस्ट्री और ट्रेड के लोगों ने इसे रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित कर दिया।

ऐसे में 'K.G.F:चैप्टर 2' हर मायने में सबके लिए बेहद खास है। खास कर संजय दत्त के करियर के लिए भी यह एक स्पेशल फिल्म है। क्योंकि एक्टर के कैंसर से जूझने के बाद यह वो पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग उन्होंने सबसे पहले शुरू की।

kgf 2, sanjay dutt, manyata dutt, केजीएफ 2, संजय दत्त, मान्यता दत्त

इस लिहाज से सभी रॉकस्टार को बड़े पर्दे पर एक बार फिर से एक्शन में देखेंगे। संजय दत्त की पत्नी मान्यता भी अपने पति के लिए बेहद एक्साइटेड है।

KGF 2

KGF 2

अब जब वो KGF 2 के साथ स्क्रीन्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहें है तो उन्होंने इसकी रिलीज से ठीक पहले एक खास मैसेज शेयर किया है। मान्यता दत्त कहती हैं, ''फिल्म कई मायनों में हमारे लिए खास जर्नी रही है।

बुरे लड़के के रूप में लेबल किया है

बुरे लड़के के रूप में लेबल किया है

जिन लोगों ने उन्हें अक्सर गैर-जिम्मेदार, गैर-प्रतिबद्ध और एक बुरे लड़के के रूप में लेबल किया है, उन्हें उनके दृढ़ संकल्प, समर्पण और प्रतिबद्धता को देखने के लिए यह फिल्म देखनी चाहिए। संजू ने इस फिल्म को अपनी जिंदगी के सबसे नाजुक दौर में शूट किया...हमारी जिंदगी।

KGF2 अधीरा की फिल्म

KGF2 अधीरा की फिल्म

उन्होंने बिना शिकायत के उन सभी ज़ोरदार दृश्यों को हमेशा की तरह उसी जुनून के साथ शूट किया। मेरे लिए वह फिल्म के हीरो हैं। शांत, शक्तिशाली, उत्साही और अंत तक लड़ाकू! KGF2 अधीरा की फिल्म है!

संजू एक धमाके के साथ वापस आ गया है

संजू एक धमाके के साथ वापस आ गया है

इसके साथ संजू एक धमाके के साथ वापस आ गया है और वह खुद अपनी वापसी को इससे बेहतर तरीके से नहीं कह सकते थे - आ रहा हूं में!" बता दें, इस फिल्म के लिए मान्यता ने ही संजय दत्त को राजी किया था।

काफी मेहनत की है

काफी मेहनत की है

खुद सजंय ने भी अपने इंटरव्यूज में बताया था कि उन्होंने इसके लिए कितनी मेहनत की है। वैसे इसके साथ ही संजय दत्त पास बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित 'घुड़चढ़ी', 'शमशेरा' और 'तुलसीदास जूनियर' पाइपलाइन में हैं। लेकिन फिलहाल अब जब KGF 2 थिएटर्स में है तो बस अब इंतजार है दर्शकों की प्रतिक्रिया का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X