''मेरी बॉयोपिक बनेगी.. तो बहुत लोगों को मरना पड़ेगा....''- सलमान खान
सलमान खान की लाइफ को जानने के लिए भले ही उनके फैंस उतावले रहते हैं। ऐसे में यदि उनकी बॉयोपिक पर कोई फिल्म बनाई जाए तो क्या ही बात होगी। लेकिन बता दें, सलमान खान खुद नहीं चाहते कि उनकी लाइफ पर बॉयोपिक फिल्म बने।

सलमान खान को लगता है कि उनकी लाइफ बोरिंग है और कोई उसपर क्यों बॉयोपिक बनाएगा। हाल ही में जब दबंग खान से यह सवाल किया गया कि क्या वे किसी को खुद पर बॉयोपिक बनाने देंगे। तो सलमान ने जवाब दिया- मेरी लाइफ बहुत बोरिंग है.. कोई इतनी बोरिंग लाइफ पर बॉयोपिक नहीं बनाता.. मेरी बॉयोपिक में बहुत लोग मर जाएंगे..
''मैं रणवीर सिंह के सिर पर कुर्सी तोड़कर मारना चाहता था..''- सलमान खान
वहीं, यह सवाल करने पर की क्या वो कभी किसी फिल्ममेकर को बॉयोपिक बनाने की मंजरी देंगे? सलमान ने झट से कहा- नहीं.. कभी नहीं.. क्योंकि इसके लिए किसी को मेरी बॉयोपिक लिखनी पड़ेगी। और जो यह लिख सकता.. वह या तो मैं खुद, या मेरे भाई और बहन.. वो भी कुछ एक घटना ही, क्योंकि उन्हें भी सब कुछ नहीं पता।
इसके साथ ही सलमान खान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरा किरदार कोई और एक्टर पर्दे पर निकाल पाएगा। हम्मम.. वैसे कोई शक नहीं कि किसी और एक्टर के लिए सलमान बनना आसान नहीं होगा..


Click it and Unblock the Notifications