धूम-धाम से हुई ऐश्वर्या की गोदभराई

बॉलीवुड की महान हस्तियों ने बच्चन परिवार को काफी शुभ कामनाएं दीं वहीं फेसबुक और टि्वटर भी ऐश के बधाई संदेश से भरे रहे। बच्चन परिवार के घर आने वालों में कपूर खानदान से लेकर गुजरे जमाने की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। इस मौके के लिए जया बच्चन ने खास तैयारियां की थीं, जिसमें उनका साथ उनकी बेटी श्वेता ने भी भरपूर दिया।
अपनी बीवी के इस बेहद महत्वपूर्ण दिन के लिए अभिषेक बच्चन भी अपनी फिल्म 'बोल बच्चन' की शूंटिंग एक दिन के लिए छोड़कर जयपुर से मुंबई आये थे। अमिताभ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के लिए विदेश गये हैं, इसलिए वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उम्मीद है कि ऐश्वर्या राय अगले महीने यानी नवंबर के दूसरे सप्ताह में मां बनेगीं।
abhishek bachchan aishwarya rai amitabh bachchan अमिताभ बच्चन अमिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय जया बच्चन टि्वटरर फेसबुक facebook jaya bachchan twitter


Click it and Unblock the Notifications