विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की नई फिल्म, YRF की रोमांटिक ड्रामा- गुपचुप तरीके से शूटिंग हुई शुरू

युवाओं के फेवरेट विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर निश्चित रूप से सबसे फ्रेश रोमांटिक जोड़ियों में से एक हैं, और उनकी यह जोड़ी स्क्रीन पर हिट साबित होगी। दोनों एक्टर्स बड़े ही गुपचुप तरीके से यशराज फ़िल्म्स की अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके डायरेक्टर विजय (विक्टर) कृष्णा आचार्य हैं। सूत्रों से यह पता चला है कि दोनों एक्टर्स फ़िल्म की शूटिंग के शार्ट शेड्यूल के लिए मध्य प्रदेश के महेश्वर जा रहे हैं।

अपने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर हमारे विश्वस्त सूत्र ने बताया कि, "विक्की और मानुषी आज ही महेश्वर/ के लिए रवाना होने वाले हैं। वहां उनके रोमांटिक सीन्स के कुछ हिस्सों की शूटिंग की जाएगी, और महेश्वर का बेहतरीन नजारा इसे और भी खूबसूरत एवं शानदार बना देगा।"

Manushi chhillar Vicky kaushal New Romantic film, yash raj films, Manushi chhillar Vicky kaushal

सूत्र ने यह भी बताया कि, "चूंकि टीम आउटडोर शूटिंग कर रही है, इसलिए बायो-बबल की सुरक्षा को बरकरार रखना बेहद अहम है। इसलिए जो लोग वहां के खूबसूरत नजारे का आनंद लेना चाहते हैं, उन्हें शेड्यूल यह पूरा होने तक इंतजार करना होगा।" विक्की और मानुषी की यह फ़िल्म वाईआरएफ के 50 साल पूरे होने की बिग सेलिब्रेशन का हिस्सा है, और उम्मीद है कि यह फ़िल्म जल्द ही तैयार हो जाएगी।

आइए आपको बताते हैं यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्में- बड़े प्रोजेक्ट की लिस्ट

पठान

पठान

शाहरुख खान की पठान भी यशराज फिल्म्स ही प्रेजेंट कर रहा है। इस फिल्म को इंटरनेशनल स्तर पर बनाया जा रहा है। बुर्ज खलीफा से लेकर नाता तक इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि साल के अंत तक फैंस को ये फिल्म देखने को मिले।

 पृथ्वीराज

पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मानुषी छिल्लर इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। मानुषी ने पहली फिल्म भी यशराज फिल्म्स की चुनी थी और अब वह दूसरी फिल्म भी इसी बैनर तले करने जा रही हैं।

जयेशभाई जोरदार

जयेशभाई जोरदार

रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म जयेशभाई जोरदार इस साल रिलीज हो सकती है। यशराज फिल्म्स इस साल की कई बड़ी फिल्में रिलीज करने की तैयारी में हैं।

 बंटी और बबली 2

बंटी और बबली 2

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी की जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म में देखने को मिलेगी। दोनों के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखेंगे। इसका ऑफिशियल ऐलान हो चुका है लेकिन कोरोना के चलते थोड़ी देरी आ रही है।

शमशेरा

शमशेरा

रणवीर सिंह, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा भी इसी बैनर तले रिलीज होगी। इसकी शूटिंग भी कुछ हिस्सों में पूरी हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X