मानुषी छिल्लर ने फिल्म 'तेहरान' के बारे में की बात, बोलीं- मेरे लिए विकसित और सीखने का बड़ा मौका
बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर को दिनेश विजन ने जॉन अब्राहम के साथ फ़िल्म 'तेहरान' के लिए साइन किया है। मानुषी छिल्लर का मानना है कि 'तेहरान' में बतौर एक्टर उन्हें विकसित होने और सीखने का बहुत बड़ा मौका मिला है।
मानुषी छिल्लर ने 'तेहरान' के बारे में बात करते हुए कहा- 'तेहरान मेरे लिए सीखने वाला एक रोमांचक अनुभव है। यह एक रोमांचक फ़िल्म है और मुझे अच्छा लग रहा है कि एक्टर के तौर पर अपने आप को अलग तरह से दिखाने का मौका मिल रहा है। सिनेमा में मेरा सफर अभी शुरू हुआ है, मेरे लिए हर दिन सेट पर पहले दिन जैसा होता है। मेरे लिए बहुत कुछ समझने और सीखने के लिए होता है।'

मानुषी छिल्लर इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें करियर की पहली ही दो फ़िल्में बिल्कुल अलग-अलग जॉनर की मिली है। उन्होंने कहा- 'पहले ऐतिहासिक जॉनर सम्राट पृथ्वीराज और अब 'तेहरान', मुझे बिल्कुल दो जॉनर को करने का मौका मिल रहा है। अभी आगे देखते हैं क्या होता है।'
बता दें कि, मानुषी छिल्लर ने प्रियंका चोपड़ा के 17 साल बाद भारत के लिए मिस वर्ल्ड का ताज पहना। उन्होंने कहा कि, तेहरान की इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल के बाद, टीम अब मुंबई और दिल्ली में शूट करने जा रही है।
मैडॉक फ़िल्म्ज़ द्वारा बेक माई केक फ़िल्म के साथ बनाई जा रही फ़िल्म की डायरेक्शन अरूण गोपालन कर रहे हैं, और रितेश शाह और आशिष प्रकाश वर्मा ने इसे लिखा है। इसे दिनेश विजन, शोभना यादव और संदीप लेयज़ल ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











