'सम्राट पृथ्वीराज' सुपरफ्लॉप, लेकिन मानुषी छिल्लर के पास लगी फिल्मों की लाइन, तीसरी फिल्म पक्की!
अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मानुषी छिल्लर फिल्मों में अपने आगे की सफर के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सम्राट पृथ्वीराज भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही हो, लेकिन मानुषी के पास फिल्मों की लाइन लगी है। और हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तीसरी फिल्म साइन कर ली है।
सम्राट पृथ्वीराज के बाद, मानुषी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में अभिनेता विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी, जो कि उनकी दूसरी फिल्म होगी। इसके अलावा, मानुषी ने कथित तौर पर एक और बड़ी टिकट वाली फिल्म साइन की है, जो एक एक्शन एंटरटेनर है।

फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो, "मानुषी जल्द ही यूके, फ्रांस और यूरोप के अन्य हिस्सों में शूटिंग के लिए रवाना होंगी। फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल इन देशों में ही फिल्माया जाएगा।"
बता दें, मानुषी इस एक्शन एंटरटेनर में एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगी। उन्होंने 'सम्राट पृथ्वीराज' में भी अपनी स्क्रीन उपस्थिति से सभी को इंप्रेस किया था। सूत्र का कहना है कि, "अब, वह इस परियोजना में अपने एक्शन अवतार से सभी को प्रभावित करने के लिए कड़ी मेहनत करेगीं। यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है और निर्माता इस फिल्म के साथ एक नया चेहरा लेना चाहते थे। यह मानुषी की फिल्मोग्राफी में तीसरी फिल्म होगी।"
फिलहाल फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, मानुषी की दूसरी फिल्म की बात करें तो.. रिपोर्ट्स के अनुसार वो यशराज बैनर तले ही बनने वाली है। जिसमें उनके अभिनेता होंगे विक्की कौशल। यह एक म्यूजिकल कॉमेडी होगी।
देखा जाए तो इन फिल्मों के साथ मानुषी की फिल्मोग्राफी काफी प्रभावी बन रही है। उनकी पहली फिल्म जहां इतिहास पर आधारित थी, दूसरी कॉमेडी होगी.. वहीं तीसरी एक्शन- एडवेंचर। देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व विश्व सुंदरी इन फिल्मों के साथ दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












