अक्षय कुमार की पृथ्वीराज से संयोगिता मानुषि की पहली झलक
अक्षय कुमार की पृथ्वीराज कुछ दिन पहले ही अनाउंस हुई है और फिल्म दीवाली 2020 पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषि छिल्लर, संयोगित के किरदार में नज़र आएंगी और अब मानुषि ने फिल्म से संयोगिता की पहली झलक शेयर की है।
मानुषि ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - संयोगिता। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं पिंजर फेम चंद्रप्रकाश द्विवेदी जो फिल्म पर लगभग 7 साल से काम कर रहे हैं।

यशराज फिल्म्स की ये फिल्म काफी बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जो चौहान वंश के मशहूर योद्धा पृथ्वीराज III पर बन रही है। पृथ्वीराज राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर राज करते थे।


Click it and Unblock the Notifications