मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड डेब्यू- अक्षय कुमार की पृथ्वीराज चौहान में निभाएंगी ये किरदार
आपने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के बारे में तो सुना ही होगा जिन्होने दो साल पहले काफी बड़ा धमाका किया था और भारत से निकलकल मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस समय उनको लेकर एक बड़ी खबर आ रही है जो कि उनकी बॉलीवुड करियर के शुरुआत के साथ जुड़ी हुई है। गौरतलब है कि वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज चौहान से धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं।
गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक रूप से इस बात का एलान कर दिया कि मानुषी यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म पृथ्वीराज की हीरोइन के तौर पर बड़े परदे पर कदम रखने जा रही हैं।

इस फिल्म में वह पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता के रूप में नजर आएंगी। मानुषी छिल्लर का बॉक्स ऑफिस पर पहला मुकाबला अभिनेत्री कंगना रनौत से होगा।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म काफी शानदार होने वाली है क्योंकि पृथ्वीराज चौहान का इतिहास काफी जोरदार रहा है। अक्षय कुमार इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दे रहे हैं। अब देखना ये होगा कि संयोगिता के किरदार में मानुषी छिल्लर किस तरह से नजर आती है। वो काफी समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











