..................... 2022 में अक्षय कुमार के साथ अपने डेब्यू पर बोलीं मानुषी छिल्लर, जॉन अब्राहम के साथ अगली फिल्म का भी किया जिक्र | Manushi Chhillar on year 2022 and debut with Samrat Prithviraj, says, this year has been very special - Hindi Filmibeat

2022 में अक्षय कुमार के साथ अपने डेब्यू पर बोलीं मानुषी छिल्लर, जॉन अब्राहम के साथ अगली फिल्म का भी किया जिक्र

By Filmibeat Desk
manushi-chhillar-on-year-2022-and-debut-with-samrat-prithviraj-says-this-year-has-been-very-special

Manushi Chhillar: पूर्व विश्व सुंदरी और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने साल 2022 में सम्राट पृथ्वीराज के साथ बड़े पर्दे पर काफी शानदार डेब्यू किया। राजकुमारी संयोगिता के किरदार में उन्हें लोगों ने तारीफ भी मिली। मानुषी फिल्म फ्रेटरनिटी से नहीं हैं, लेकिन यशराज फिल्म्स की तीन-फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट उन्होंने अपने नाम किया। लिहाजा, पूर्व मिस वर्ल्ड के लिए, 2022 एक 'बहुत स्पेशल साल' रहा।

मानुषी ने कहा, "2022 मेरे लिए बहुत स्पेशल साल रहा है क्योंकि इस साल मेरी पहली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई। कोई ऐसा व्यक्ति जो कभी भी फिल्म उद्योग के साथ नहीं जुड़ा हो.. तो खुद को और अपने परिवार के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर देखना एक असाधारण सा अनुभव है। मुझे लगता है कि यह साल का एक मुख्य आकर्षण था। मैंने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है।"

बता दें, अक्षय कुमार के साथ सम्राट पृथ्वीराज करने के बाद, मानुषी ने तेहरान की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वो जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा विक्की कौशल के साथ एक फिल्म में भी मानुषी फाइनल हैं। यह भी अफवाह है कि उन्होंने एक और बड़ी फिल्म को भी साइन किया है जिसे 2023 में रिलीज किया जाएगा। ब्रांडों के राह पर, मानुषी छिल्लर एस्टी लॉडर, पैंटीन, लीला होटल्स आदि जैसे विश्वीय स्तरीय ब्रांडों से जुड़ी हैं।

मानुषी ने आगे बताया, "अब यह साल खत्म हो रहा है और जब मैं 2022 में पीछे मुड़कर देख रही हूं.. तो खुश और संतुष्ट महसूस करती हैं। मैं सभी चाहने वालों का आभार व्यक्त करती हूं। यह एक अच्छा साल था और मैं केवल उम्मीद करती हूं कि 2023 इससे भी बड़ा और बेहतर हो। मैं केवल इस बात से उत्साहित हूं की आगे क्या आने वाला है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X