फिल्म 'तेहरान' जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगी मानुषी छिल्लर, कहा- खुश हूं कि एक्सप्लोर करने का मौका मिल रहा है
बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर को निर्माता दिनेश विजान की सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म, तेहरान में जॉन अब्राहम के अपोजिट साइन किया गया है! तेहरान मानुषी का तीसरा बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है और वह खुश हैं कि उन्हें ऐसे रोल ऑफर किये जा रहे हैं जो स्क्रीन पर उन्हें 'अलग-अलग किरदारों को एक्सप्लोर करने' और लोगों के सामने अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने का मौका देते हैं।
मानुषी ने तेहरान का दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया है। वह कहती हैं, "हां, मैंने जॉन अब्राहम के साथ अपनी फिल्म तेहरान का दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया है। मेरे लिए यह बेहद खुशी की बात है कि मुझे ऐसी भूमिकाएं मिल रही हैं हैं जो मुझे विभिन्न कैरेक्टर्स को एक्सप्लोर करने का मौका देती हैं।"

मानुषी ने कहा, "तेहरान एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि यह मुझे न सिर्फ खुद को एक नए अवतार में पेश करने का अवसर देता है, बल्कि एक एक्टर के रूप में सीखने और ग्रो करने का भी मौका देता है।"
सच्ची घटनाओं पर आधारित, तेहरान घोषणा के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बेक माई केक फिल्म्स के सहयोग से एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, तेहरान का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। इसे रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। जबकि दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेज़ेल द्वारा निर्मित किया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म भी साइन कर ली है। मानुषी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में अभिनेता विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी, जो कि उनकी तीसरी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार ये यशराज बैनर तले ही बनने वाली है। जो एक म्यूजिकल कॉमेडी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











