..................... अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने पर मानुषी छिल्लर बोलीं- 'मैं सिर्फ शुक्रगुजार ही हो सकती हूं' | Manushi Chhillar on akshay kumar film prithviraj release on diwali - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने पर मानुषी छिल्लर बोलीं- 'मैं सिर्फ शुक्रगुजार ही हो सकती हूं'

By Filmibeat Desk

गॉर्जस डेब्यूटांट मानुषी छिल्लर 2021 का सबसे बड़ा डेब्यू करने जा रही हैं, क्योंकि उनकी पहली फिल्म 'पृथ्वीराज' को इसी दिवाली पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के 17 वर्षों बाद भारत के लिए एक बार फिर यह खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर की जोड़ी वायआरएफ की इस ऐतिहासिक फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट बनाई गई है। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उनकी डेब्यू फिल्म 'पृथ्वीराज' इस दिवाली की एक बहुत बड़ी रिलीज होगी।

"जब मैं बड़ी हो रही थी तो मुझे याद है कि दिवाली के दौरान हम फिल्म देखने थिएटर जाया करते थे। हमारे सामने यह साफ जाहिर था कि साल की कुछ बड़ी फिल्में दिवाली पर रिलीज हुआ करती हैं, जो सबके साथ बैठ कर देखने लायक होती हैं। आज जबकि मेरी फिल्म एक दिवाली रिलीज के रूप में प्रस्तावित है, मैं सिर्फ शुक्रगुजार ही हो सकती हूं कि मुझे वायआरएफ के द्वारा लॉन्च किया जा रहा है।"- कहती हैं मानुषी।

Manushi Chhillar

इस 23 वर्षीय सुडौल सुंदरी का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी जान लड़ा दी है और अब दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हैं। उन्हीं के शब्दों में- "इस डेब्यू पर मैंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया है तथा इस महत्वपूर्ण और खूबसूरत भूमिका को निभाने के लिए मैंने खुद पर साल भर से ज्यादा लगातार काम किया है। इसलिए मुझे बड़ी उत्सुकता है कि मेरी फिल्म खूब चले और उम्मीद करती हूं कि लोग इसे बेहद पसंद करेंगे।"

इस तरह की पिछली बड़ी दिवाली रिलीज 'ओम शांति ओम' के साथ डेब्यूटांट दीपिका पादुकोण के खाते में दर्ज हुई थी। संयोग की बात है कि दीपिका भी एक मॉडल से एक्ट्रेस बनी थीं। मानुषी से यह पूछने पर कि क्या यह तुलना उन्हें चुनौतीपूर्ण लगती है या डराती है, उनका जवाब था- 'जब आप यह कहते हैं कि जिस तरह का दिवाली डेब्यू दीपिका पादुकोण को 'ओम शांति ओम' के साथ मिला था, उसी तरह का डेब्यू मुझे भी हासिल हो रहा है, तो मैं खुद को सौभाग्यशाली ही समझ सकती हूं। दीपिका एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी अनेक लड़कियां प्रशंसा व आदर करती हैं और न जाने कितनी ही लड़कियों की वह प्रेरणास्रोत हैं।"

वह आगे बताती हैं, "ईमानदारी से कहूं तो मैं भारी उम्मीदों के बोझ तले खुद को दबाना नहीं चाहती। मैं अपनी पहली फिल्म की रिलीज का आनंद उठाना चाहती हूं और मेरी इच्छा है कि यह पूरी प्रक्रिया मेरे दिलोदिमाग में हमेशा के लिए दर्ज हो जाए! इसलिए मैं इसके हर कदम की यादें संजो लेना चाहती हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X