मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की तस्वीर हुई वायरल,पूल के किनारे आ रहीं नजर
मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद हर किसी की फेवरिट बन गई हैं। वो बेहद खूबसूरत हैं इसमें कोई शक नहीं है। उनके फैन्स की संख्या भी लगातार बढ़ते जा रही है और हर कोई बस उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहा है। मानुषी छिल्लर ने हाल में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मानुषी छिल्लर इस तस्वीर में पूल किनारे बैठी नजर आ रही हैं और वाकई बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।आपको बता दें कि फिलहाल मानुषी छिल्लर चीन में हैं और मिस वर्ल्ड संस्था से जुड़ी अपने कमिटमेंट को पूरा कर रही हैं। अपनी व्यस्तताओं के बावजूद वो फैन्स के लिए तस्वीरें शेयर करने का समय निकाल लेती हैं।

मानुषी छिल्लर के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी अक्सर खबरें आते रहती है। कुछ समय पहले भी ऐसी खबरें आ रही थी कि करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए मानुषी छिल्लर को साइन कर सकते हैं लेकिन बाद में करण जौहर ने इन खबरों से इंकार कर दिया था। मानुषी छिल्लर पहले भी अपने इंटरव्यू में बोल चुकी हैं कि वो आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं।
मानुषी छिल्लर एक मेडिकल स्टूडेंट और मेडिसीन के फील्ड में कुछ अच्छा करना चाहती हैं। वो महिलाओं को पीरियड्स और हाइजीन के बारे में जागरुक करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











