मानुषी छिल्लर ने लीक किया घर का पता- फैंस ने लगा डाली गुलदस्तों और तोहफों की झड़ी
अभिनेत्री मानुषी छिल्लर इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जो धमाल मचा रहा है। दरअसल मानुषी छिल्लर ने अपने घर का पता सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था जिसके बाद उनके घर में फूलों के गुलदस्तों और गिफ्ट्स की लाइन लग गई थी। हालांकि सुरक्षा दृष्टि से उनको पता हटाने के लिए बोला गया था। बता दें कि मानुषी छिल्लर हाल ही में एक फिल्म के लिए एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट की गई हैं जिसके बाद वो लाइमलाइट में है।
हम बात कर रहे हैं यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनने वाली सबसे बड़ी ऐतिहासिक पृथ्वीराज की। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर.. सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगीं।

मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर भारत को गौरवान्वित कर चुकीं मानुषी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रही हैं और पृथ्वीराज की घोषणा के बाद तो और ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी ओर गया है।
गौरतलब है कि कई बार ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग इंडस्ट्री आते है लेकिन उनको फिल्में मिलने में काफी समय लग जाता है। लेकिन मानुषी छिल्लर इतनी जल्दी इतने बड़े बैनर का हिस्सा बन जाएंगी शायद उन्होने भी नहीं सोचा होगा।


Click it and Unblock the Notifications











