अक्षय कुमार के बाद, जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी मानुषी छिल्लर, 'तेहरान' में फाइनल, शूटिंग जारी
जॉन अब्राहम के लुक को जारी करने के बाद, फिल्म 'तेहरान' के निर्माताओं ने अब एक्शन थ्रिलर से मेनलीड एक्ट्रेस का नाम ऐलान किया है, साथ ही फर्स्ट लुक भी जारी किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगी पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, जो अब फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर चुकी हैं।
सच्ची घटनाओं पर आधारित, तेहरान घोषणा के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बेक माई केक फिल्म्स के सहयोग से एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, तेहरान का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। इसे रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। जबकि दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेज़ेल द्वारा निर्मित किया गया है।

सम्राट पृथ्वीराज के बाद यह मानुषी छिल्लर की दूसरी फिल्म होगी। कोई शक नहीं कि फैंस अभिनेत्री को इस बदले अंदाज में देखने के लिए काफी उत्साहित होंगे। तेहरान में मानुषी काफी रफ एंड टफ अंदाज में नजर आ रही हैं, जो कि उनकी पहली फिल्म से बिल्कुल ही अलग है।
रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। मानुषी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में अभिनेता विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी, जो कि उनकी तीसरी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार ये यशराज बैनर तले ही बनने वाली है। जो एक म्यूजिकल कॉमेडी होगी।
देखा जाए तो इन फिल्मों के साथ मानुषी की फिल्मोग्राफी काफी प्रभावी बन रही है। उनकी पहली फिल्म जहां इतिहास पर आधारित थी, दूसरी एक्शन- एडवेंचर, वहीं तीसरी कॉमेडी होगी। देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व विश्व सुंदरी इन फिल्मों के साथ दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












