हरियाणा की मानुषि चिल्लर बनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 की विजेता
हरियाणा की मनुषि चिल्लर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड की विजेता रही हैं।
हरियाणा की मनुषि चिल्लर एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता बनीं। रविवार 25 जून को यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मानुषि चिल्लर को ताज पहनाया गया तो वहीं पहली रनर-अप जम्मू कश्मीर की सना दुआ व दूसरी रनर-अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं।
पिछले साल की विजेता प्रियदर्शनी चटर्जी ने मानुषि को ताज पहनाया तो वहीं अब दिसंबर में वह चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनुषि ने मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी जीता है।

इस प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने राज्य की लोक संस्कृति, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की विरासत को रू-ब-रू कराया।इसे रितेश देशमुख और करण जौहर ने होस्ट किया।रणबीर कपूर ने भी समारोह में शानदार परफॉर्मेंस दी।
इसके जज पैनल में अर्जुन रामपाल, अभिषेक कपूर, इलियाना डिक्रूज, विद्युत जामवाल और बिपाशा बसु थे। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा और स्टेफिनी डेल वेले (मिस Puerto Rico) भी पैनल में शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











