Manu Bhaker ने जीता ओलंपिक में मेडल तो बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार, करीना-कंगना समेत इन स्टार्स ने दी बधाई

Manu Bhaker won a medal in the paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कास्य जीता है। बता दें कि देशभर में इस समय खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मनु भाकर को जीत की बधाई दी है।
अनिल कूपर, प्रीति जिंटा ने लुटाया प्यार
बॉलीवुड स्टार्स भी मनु भाकर की जीत से बेहद खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी जीत का माहौल बन गया है। हर कोई मनु को बधाई दे रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने मनु को बधाई देते हुए लिखा- भारत के लिए पहला मेडल जीतने पर बहुत बधाई मनु भाकर। तापसी पन्नू ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- कांस्य पदक के साथ हमारा ओलंपिक पदक का खाता भी खुल चुका है। इस शानदार निशानेबाजी के लिए बधाई। अनिल कपूर ने मनु को बधाई देते हुए लिखा- इस साल ओलंपिक में भारत की अविश्वसनीय पहली जीत के लिए मनु भाकर को बधाई, ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।
इस सितारों ने भी दी बधाई
बता दें कि कंगना ने मनु का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मनु को स्टार बुलाया है। साथ ही सिद्धार्थ ने कहा कि भारत के लिए यह शानदार शुरुआत है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, फातिमा सना शेख समेत कई सितारों ने मनु को जीत की बधाई दी है।
12 साल बाद आया मेडल
मनु भाकर ने भारत को ओलंपिक में 12 साल बाद शूटिंग में मेडल दिलाया है। आखिरी बार भारत ने मेडल साल 2012 में जीता था। शूटिंग में यह भारत का अब तक का पांचवां मेडल है। बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने साल 2004 में सिल्वर जीता था। अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 में गोल्ड जीता था। साल 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर जीता था और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज जीता था।


Click it and Unblock the Notifications













