ओलंपिक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा और मनु भाकर के घर बजेगी शहनाई? पिता ने किया साफ

Neeeraj Chopra Manu Bhaker Wedding Plans: हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता और वही शूटर मनु भाकर ने दो ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल कर लिए थे। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में पदक हासिल किया तो वही मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला सिंगल और टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। लेकिन अब सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा और मनु भाकर का एक वीडियो जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो के दौरान दोनों को एक दूसरे से बात करते हुए देखा गया और बाद में दोनों की अफेयर और शादी की खबरें भी सामने आने लग गई। दरअसल वायरल हो रही है वीडियो में नीरज चोपड़ा को मनु भाकर से बातचीत करते दौरान शरमाते हुए देखा गया। दोनों एक दूसरे से नज़रे मिलाकर बात करते हुए नजर आए।
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी तरह-तरह के कयास लगाते हुए नजर आ रहे हैं और इससे पहले नीरज चोपड़ा की मां ने भी यही कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से ही शादी करेंगे। लेकिन अब यह बात यहीं पर खत्म नहीं हो रही है। एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा से बातचीत करती हुई नजर आई।
इस वीडियो के दौरान सुमेधा भाकर अपने सिर पर नीरज चोपड़ा से अपना हाथ रखवाती हुई भी नजर आ रही है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि फैन्स भी दोनों भारतीय एथलीट्स की शादी की खबरों पर बात करते हुए नजर आए। कुछ लोग तो यह भी दावा कर रहे हैं कि मनु भाकर की मां ने नीरज चोपड़ा से अपनी बेटी की शादी को लेकर बात की है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की शादी की खबरों को लेकरशूटर के पिता ने सब साफ कर दिया था। न्यूज़ नेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार मनु भाकर के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी अभी बहुत छोटी है और उसकी शादी की उम्र नहीं है। अभी इस बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं सोचा है। साथ ही वीडियो पर उन्होंने बात करते हुए कहा कि मनु की मां नीरज चोपड़ा को अपने बेटे की तरह ही समझती है।


Click it and Unblock the Notifications















