..................... Mansoor Pataudi's 10th death anniversary - Soha Ali Khan pays respect with daughter Inaaya | मंसूर पटौदी की 10वीं पुण्यतिथि, इनाया ने चढ़ाए नाना की कब्र पर फूल - Hindi Filmibeat

नवाब पटौदी की 10वीं पुण्यतिथि: शर्मिला टैगोर-सोहा अली खान के साथ नाना के लिए दुआ पढ़ती दिखीं नन्हीं इनाया

मशहूर क्रिकेटर नवाब मंसूर अली खान पटौदी की आज दसवीं पुण्यतिथि और इस मौके पर सोहा अली खान, शर्मिला टैगोरे के साथ पटौदी पैलेस में अपने पिता की याद में रखी गई एक प्रार्थना सभा में नज़र आईं। सोहा अली खान ने नवाब पटौदी की कब्र पर दुआ पढ़ी और फूल चढ़ाए। तस्वीरों में वो नन्हीं इनाया को भी दुआ पढ़ना सिखाती दिखीं।

इनाया खेमू भी अपनी मां सोहा और नानी शर्मिला टैगोर के साथ नाना की कब्र पर फूल चढ़ाती और दुआ पढ़ती नज़र आईं। गौरतलब है कि नवाब पटौदी इस देश के सबसे बड़े क्रिकेटर में से एक थे।

mansoor-pataudi-s-10th-death-anniversary-soha-ali-khan-pays-respect-with-daughter-inaaya-kemmu

अपने करियर की ऊंचाई पर शर्मिला टैगोर ने नवाब पटौदी से निकाह किया था। इसके बाद इनके तीन बच्चे हुए - सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान। सैफ अली खान के चार बच्चे हैं - इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, तैमूर अली खान और जेह अली खान। सोहा अली खान की एक बेटी है इनाया खेमू।

शर्मिला के साथ सोहा

शर्मिला के साथ सोहा

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोहा अली खान, पटौदी में शर्मिला टैगोर के साथ वक्त बिता रही हैं। उन्होंने इनाया की उनकी नानी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी जहां इनाया एक बड़ी सी टोपी में धूप से बचती नज़र आती दिखीं।

पिता को किया याद

पिता को किया याद

अब्बा को याद करते हुए सोहा अली खान ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में मंसूर अली खान की तस्वीरें अलग अलग फ्रेम में रखी दिखाई दीं। साथ ही इनाया भी सोहा के साथ बैठी नज़र आईं।

यूं किया अब्बा को याद

यूं किया अब्बा को याद

मंसूर अली खान पटौदी की कब्र पर फूल चढ़ाते हुए सोहा अली खान ने लिखा - आप तक तक ज़िंदा रहेंगे जब तक हमारी यादों में बने हुए हैं। सोहा की बहन सबा ने भी अपने अब्बा को याद करते हुए उनकी तस्वीरें शेयर कीं।

मां के साथ बिता रही हैं समय

मां के साथ बिता रही हैं समय

सोहा अली खान इस समय अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने कई तस्वीरें पटौदी पैलेस से शेयर कीं।

परिवार के साथ नवाब पटौदी

परिवार के साथ नवाब पटौदी

नवाब पटौदी की पूरे परिवार के साथ तस्वीर। इस समय सोहा अली खान और कुणाल खेमू रिलेशनशिप में थे वहीं सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने भी डेट करना शुरू किया था। ये तस्वीर, सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X