अक्षय कुमार को मैंने रिजेक्ट किया, उसके लिए माफी, पर उन्होंने भी गलत किया: जो जीता वही सिकंदर डायरेक्टर
हाल ही में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जो जीता वही सिकंदर ने रिलीज़ के 25 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने कुछ इंटरव्यू दिए और इन इंटरव्यू में उन्होंने अक्षय कुमार के बारे में बात की। अक्षय कुमार ने 1992 में फिल्म जो जीता वही सिकंदर का ऑडीशन दिया था।
लेकिन मंसूर खान ने अक्षय कुमार को फिल्म के लिए रिजेक्ट कर दिया था। अक्षय कुमार ने कुछ सालों पहले बॉलीवुड में 30 साल का सफर पूरा किया है और इस मौके पर उन्होंने एक इंटरव्यू में जो जीता वही सिकंदर के लिए दिए गए अपने ऑडीशन पर बात की। लेकिन अक्षय की कही बातें मंसूर खान को पसंद नहीं आई।

अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में कहा - जो जीता वही सिकंदर के लिए मैं दीपक तिजोरी के रोल के लिए ऑडीशन देने गया था। डायरेक्टर को मेरा काम कूड़ा लगा और उन्होंने मुझे फिल्म से निकाल दिया। अब मंसूर खान ने इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि जिस तरह अक्षय कुमार ने बात की वो अच्छी नहीं।
मंसूर खान ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने अक्षय कुमार को कभी भी कूड़ा या बेकार नहीं कहा था। जिस तरह से उन्होंने इस फिल्म से निकाले जाने के बारे में बात की है वो सुनने में अच्छा नहीं लगता है। पहली बात तो मैंने उन्हें रिजेक्ट किया इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। आज उनके काम को देखकर मैं अचंभित रह जाता हूं। लेकिन जब अक्षय मेरे पास ऑडीशन देने आए थे तो जैसे वो एक लड़की की तरह थे। उनके पास केवल एक अच्छी बॉडी थी।"

मिलिंद सोमण को मिला था रोल
अक्षय कुमार ने जो जीता वही सिकंदर में शेखर मल्होत्रा यानि कि फिल्म के विलेन के लिए ऑडीशन दिया था। लेकिन मंसूर खान ने अक्षय को रिजेक्ट करके मिलिंद सोमण को ये रोल दिया था। मिलिंद सोमण ने 75 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद ये फिल्म छोड़ दी थी और आखिरकार ये रोल दीपक तिजोरी के हिस्से में आया था। मंसूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि रिजेक्ट होने के बाद भी अक्षय कुमार ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि कभी साथ में काम करते हैं।

रोल ना मिलने से दुखी थे अक्षय
अक्षय कुमार बॉलीवुड के शुरूआती एक्शन हीरो में से एक हैं। वहीं उनकी एक्शन फिल्में लोगों को इतनी पसंद आई कि वो बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार बन गए। लेकिन अक्षय कुमार कभी एक्शन हीरो बनना ही नहीं चाहते थे। अक्षय ने एक इंटरव्यू में अपने शुरूआती दिनों के बारे में बात की। अक्षय ने बताया कि उस दौरान वो केवल एक्शन भूमिकाएं ही करते थे। क्योंकि उन्हें रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी जैसी फिल्में कोई ऑफर ही नहीं करता था।

डायरेक्टर को काम वाहियात लगा
अक्षय कुमार ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि लोग उनका मज़ाक भी उड़ाते थे कि उन्हें एक्टिंग तक आती नहीं और वो एक्शन के अलावा कुछ करने के सपने देखते हैं। कुछ डायरेक्टर्स ने अक्षय को यहां तक कह डाला था कि उनका करियर केवल इसलिए चल पा रहा है क्योंकि वो एक्शन अच्छा करते हैं। जो जीता वही सिकंदर में रिजेक्ट होने के बारे में भी अक्षय ने यही कहा था कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को उनका काम वाहियात लगा।

रातों रात हो जाते थे रिप्लेस
अक्षय कुमार बताते हैं कि वो रातों रात फिल्मों से रिप्लेस हो जाते थे। अजय देवगन ने फूल और कांटे से डेब्यू किया था ये तो सब जानते हैं। लेकिन फूल और कांटे अक्षय कुमार की फिल्म थी।अक्षय का कहना है कि आज रात तक मैं फिल्म में पक्का था और फिर अगले दिन अजय देवगन शूटिंग करने लगे। मुझे बिना बताए निकाल दिया गया। लेकिन अजय देवगन का कहना था कि मुझे नहीं पता क्या सच है।

बड़ी फिल्म के चक्कर में छोड़ी फिल्में?
अजय देवगन ने फूल और कांटे के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था - मुझे बताया गया कि अक्षय नाम का कोई लड़का फिल्म कर रहा था जिसने बड़ी फिल्म के चक्कर में फूल और कांटे छोड़ दी है। मेरे पापा ने कहा कि तुम्हें फिल्म करनी है। मैं 18 साल का था मुझे तो फिल्म करनी भी नहीं थी। तब मैं अक्षय को नहीं जानता था।

हर फ्लेवर में सुपरहिट हैं अक्षय
अक्षय कुमार ने शुरूआत की की खिलाड़ी बनकर। उनकी एक के बाद एक खिलाड़ी फिल्में इस बात का सुबूत थीं कि वो परफेक्ट एक्शन हीरो हैं। वहीं इन फिल्मों ने बॉलीवुड की पहली सीरीज़ फिल्मों का ट्रेंड लाया था जो बाद में डेविड धवन ने भी बखूबी निभाया अपनी नं.1 सीरीज़ के साथ। दिलचस्प बात ये है कि, अक्षय कुमार अब हर फ्लवेर में सुपरहिट हैं।

हेरा फेरी से बदली करियर की दिशा
अक्षय को पहली कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी ऑफर हुई थी और प्रियदर्शन के इस ऑफर से अक्षय बेहद खुश थे। एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया कि मुझे बहुत शर्म आती थी कि एक एक्टर के तौर पर मैं केवल एक ही जैसी भूमिकाएं निभाता जा रहा हूं। मेरी इमेज हेरा फेरी से टूटी और फिर मेरे लिए और रास्ते खुले। अब वक्त ऐसा है कि अक्षय कुमार देशभक्ति से लेकर रोमांस, एक्शन से लेकर साइंस फिक्शन और हॉरर से लेकर ड्रामा तक हर तरह की फिल्म में नज़र आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











